कैमूर में रोपवे निर्माण को बिहार सरकार ने दी मंजूरी, मां मुंडेश्वरी के दर्शन करना भक्तों के लिए होगा आसान

कैमूर। कैमूर के मुंडेश्वरी धाम में अब रोपवे से दर्शन कर पाएंगे। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के स्थाई समिति की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है। कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम में रोपवे निर्माण पर्यटन विभाग के द्वारा कराया जा रहा, जिसको लेकर नेशनल वाइल्डलाइफ के पास प्रस्ताव गया था। हाल में हुई बैठक में उसे मंजूरी मिली है। जिले के भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस खबर को जानने के बाद जिला वासियों में काफी खुशी है। मां मुंडेश्वरी धाम पवरा पहाड़ी पर स्थित है। यहां जाने के लिए 565 सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा वाहन जाने का भी सिंगल रास्ता है जहां नवरात्र मैं काफी भीड़ रहती है जिससे जाम में वाहन सिंगल लेन होने के कारण फंस जाते हैं।

रोपवे निर्माण को मंजूरी मिल जाने से वृद्ध असहाय लोगों को काफी सहूलियत होगी। मां मुंडेश्वरी धाम में अपनी मन्नत मांगने को लेकर लोग देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ नवरात्रि के महीने में देखने को मिलती है। यहां बकरे की रक्त विहीन बली दिया जाता है। विश्व में ऐसी बली कहीं नहीं होती। मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने के लिए हम लोग आते हैं। यहां आने के लिए सीढ़ी और सड़क मार्ग है। रोपवे निर्माण होने से दूर-दूर से लोग आएंगे। कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम का कहना है कि मां मुंडेश्वरी धाम में रोपवे निर्माण पर्यटन विभाग के द्वारा कराया जा रहा, जिसको लेकर नेशनल वाइल्डलाइफ के पास प्रस्ताव गया था। हाल में हुई बैठक में उसे मंजूरी मिली है। अब फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए एजेंसी अप्लाई करेगी।

About Post Author

You may have missed