बिहार के खगड़िया में बागमती नदी पर बनने वाले पुल का शुरू हुआ निर्माण, जानिए क्या है खासियत

खगड़िया, बिहार। बिहार को जल्द ही एक शानदार पुल बन कर तैयार होने वाला है। बता दें कि इन दिनों बिहार सरकार और केंद्र सरकार बिहार में विकास का काम तेजी से कर रहे हैं इसके मद्देनजर बिहार में कई परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उसी परियोजनाओं में से एक परियोजना को बिहार के बागमती नदी पर बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस शानदार पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि बागमती नदी पर बनने वाला यह शानदार पुल बिहार के खगड़िया जिले में मनाया जा रहा है। यह पुल 345 मीटर लंबा है। वहीं इसके निर्माण में 28 करोड़ की लागत खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है। वही यह पुल कुल 13 पिलर वाला होगा। इसके साथ साथ इस पुल के बन जाने के बाद बिहार में परिवहन पहले की तुलना में और भी अधिक आसान हो जाएगा।

बता दे कि खगड़िया जिले के मालपा घाट और रोहियार के बीच बागमती नदी पर पुल निर्माण को साल 2020 में ही मंजूरी मिल गई थी। जिसके लिए इस वर्ष टेंडर भी जारी कर दिया गया था। वही पिछले साल सितंबर महीने में ही प्रशासन ने स्वीकृति दे दी थी। जानकारी के अनुसार, मालपा स्थित शिव मंदिर के निकट कैंप का निर्माण होगा फिर बाढ़ के पानी से निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी हुई थी। वही अब बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस परियोजना को तय समय में निर्माण कार्य हो इसके लिए पत्र भी विभाग को लिख दिया गया है। वही निर्माण कार्य की बात करें तो इस पुल के पाया निर्माण का सेंट्रिंग काम शुरू हो चुका है फिर पाया का पाइलिन का किया जाएगा।