बिहार में महागठबंधन में टूट : कांग्रेस ने किया तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान, जाने किन नामों पर लगी मुहर

पटना। बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन टूट गई। कांग्रेस अलग हो गई है। बिहार की तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद ने अपने सहयोगी पार्टी कांग्रेस से बिना पूछे अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर पहले ही अपने मंसूबे को साफ कर दिया था। इस पर कांग्रेस नेताओं ने राजद को अल्टीमेटम भी दिया था, लेकिन कांग्रेस नेताओं के अल्टीमेटम का किसी प्रकार का तवज्जों नहीं दिए जाने से कांग्रेस बौखला गई और मंगलवार को अंतत: तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। इसी के साथ यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में महागठबंधन टूट गई है।
मंगलवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं कुशेश्वरस्थान पर अतिरेक कुमार पर पार्टी ने भरोसा जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों के नामों पर मुहर लगा दी है। दोनों ही सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। तीन नवंबर को परिणाम घोषत कर दिए जाएंगे।


बताते चलें बिहार में 2 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट को लेकर एनडीए एक साथ एक सहमति से चुनाव लड़ रहा है। एनडीए की ओर से जदयू दोनों जगहों पर अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुका है। लेकिन दिक्कत महागठबंधन में दिखी। राजद पहले ही दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दिया। जिससे कांग्रेस नेता बौखला गए और बीते सोमवार को बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने साफ तौर पर राज्य स्तर पर गठबंधन धर्म पालन नहीं करने का आरोप राजद पर लगाया और कहा कि अब कांग्रेस दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार कांग्रेस में इस बात पर सहमति बन गई है कि हम पूरे दमखम के साथ दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम गठबंधन में हैं और ऐसे में राजद ने उम्मीदवार का ऐलान करने से पहले हम से कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुशेश्वरस्थान में दूसरे नंबर पर थी। ऐसे में वह हमारी सीट है और हम वहां से अपना उम्मीदवार उतारेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राजद अभी नहीं मानता है तो हम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
कांग्रेस के इस दावे पर राजद ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने मिलकर फैसला लिया है। तेजस्वी यादव के फैसले के खिलाफ बोलना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी को लेकर जब तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का फैसला था कि हमलोग 2 जगह से चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों ने कांग्रेस प्रभारी से पहले ही बात कर लिया था कि राजद चुनाव लड़ना चाहती है। ये उपचुनाव है, महागठबंधन में कोई दरार नहीं है।

You may have missed