बिहार में 11 बार वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली जमानत, जानें पूरा मामला
पटना। बिहार में 11 डोज कोरोना वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को बेल मिल गई है। पुरैनी थाना से उन्हें जमानत मिली है। सीआरपीसी की धारा 41 का ब्रह्मदेव मंडल को लाभ दिया गया है। पुरैनी थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बेल मिलने की जानकारी दी है। वही 84 वर्षीय बुजुर्ग का दावा था कि, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 12 बार कोरोना का टीका लगवाया है, क्योंकि इस टीका से उन्हें कई तरह के फायदे हुए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शख्स ब्रहमदेव मंडल पर FIR दर्ज कराया था। अब उन्हें जमानत मिल गई है। दरअसल एफआईआर होने के बाद ब्रह्मदेव मंडल आत्महत्या की धमकी दे रहे थे। वहीं लोगों की मिल रही सहानुभूति को देखते हुए 12 बार टीका लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को लेकर पुलिस के रुख में नरमी आयी है।

वही मधेपुरा एसपी ने कहा था कि बाबा की गिरफ्तारी से पहले जांच होगी और उनसे सहानुभूति के साथ पूछताछ होगी। पुरैनी प्रखंड के औराय गांव निवासी ब्रह्मदेव मंडल ने 10 माह में 12 बार कोरोना का टीका लगवाने का दावा किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरैनी थाना में उनके विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद 9 जनवरी की रात की पुलिस ब्रह्मदेव मंडल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची थी। हालांकि ब्रह्मदेव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए और अब 84 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल को जमानत मिल गई है।

