सीवान में अपराधियों ने छात्र की हत्या कर पोखर में फेंका शव

सीवान। जिले के नौतन में अपराधियों ने छात्र की हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया। वहीं, मृत छात्र की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के अरुण पाठक के बेटे सोनू पाठक (14) के रूप में हुई है। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग पोखरे के किनारे शौच के लिए गए थे, इस दौरान किशोर की लाश मिली। वहां मौजूद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला तो पहचान हुई, जिसके बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई, परिजन भी पहुंचे जहां कोहराम मच गया।

जिस तरह से सोनू की लाश पोखरे से मिली है, परिजनों ने संभावना जताई है कि उसकी हत्या की गई है और शव को पोखरे में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस इस बात से इनकार नहीं कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का खुलासा होग, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed