मधेपुरा में खुलेआम गांजा का अवैध काला कारोबार, 10 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

मधेपुरा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो नशेबाज अपनी आदतों से बाज आ रहे है। ना ही कारोबारी ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब बंद होने के बाद विकल्प के तौर पर लोग गांजा का सेवन कर रहे हैं। मधेपुरा में खुलेआम गांजे का अवैध काला कारोबार चल रहा था। गांजे का सेवन नवयुवक धड़ल्ले से कर रहे है। बताते चले की इस बात को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों ने मंगलवार को एक गांजा तस्कर को धड़ दबोचा जिसके पास से दस किलो गांजा बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने गांजा तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के चंदा गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार गांजा तस्कर फुलौत का रहने वाला है। जो करीब 10 किलो गांजा अपने साथ लेकर जा रहे था। तभी चंदा कबीर टोला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। वहीं बाइक सवार को गिरता देख लोग जब उसे उठाने और उसकी मदद करने लिए दौड़े तब वहां के नजारे को देखकर दंग रह गये। ग्रामीणों ने देखा की शख्स नशे की हालत में और पास में दस किलो गांजा भी रखा है। जिसे बेचने के लिए जा रहा था। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि यह गांजा तस्कर है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौसा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया और गांजे को भी जब्त किया।

About Post Author

You may have missed