सोशल मीडिया पर कार्तिक सिंह की तस्वीर से बीजेपी का सीएम पर हमला, कहा- जब राजद के पाकेट के राजा, तो डर कैसा

पटना। बिहार सरकार के कानून मंत्री का पद भले छोड़ दिया, लेकिन कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिक सिंह कानून को अपनी जेब में लेकर घूमते हैं। यह बात हम नहीं, राज्यं के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है। अपने इस आरोप में समर्थन में भाजपा ने सुबूत भी पेश किया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कानून मंत्री और अनंत सिंह के करीबी कार्तिक कुमार के मसले पर बिहार की सरकार को घेरा है। भाजपा ने बिना नाम लिए मुख्यकमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की सुशासन पुलिस कार्तिक कुमार को ढूंढने में लगी है।
भाजपा बोली- जब राजद के पाकेट के राजा, तो डर कैसा
भाजपा ने कहा कि कार्तिक कुमार मोकामा में राजद प्रत्याशी के प्रचार में व्यस्त हैं। बिहार के अंधेर नगरी जैसा माहौल है, जहां राजा ही राजद के पॉकेट में है। ऐसे में भला किस बात का डरना है। कार्तिक कुमार राष्ट्री्य जनता दल के विधान पार्षद हैं और राजद के पूर्व विधायक एवं बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के करीबी और विश्वास पात्र हैं। उन्हें बिहार की नई सरकार में कानून मंत्री बनाया गया था। उनके मंत्री बनने के बाद पता चला कि वे अपहरण के एक मामले में वांछित हैं और उनके खिलाफ वारंट भी जारी है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी पर शपथ ग्रहण से कुछ ही दिन पहले अस्थाहयी रोक कोर्ट ने लगा दी थी। उनकी गिरफ्तारी पर रोक के लिए निर्धारित तारीख खत्मा होते ही कार्तिक कुमार ने मंत्रिमंडल से इस्तीएफा दे दिया। इससे पहले काफी किरकिरी होने पर बिहार सरकार ने उनका विभाग बदल दिया था। इस्तीफे के बाद पुलिस उनको तलाशने कथित तौर पर उनके आवास पर गई थी।

About Post Author

You may have missed