February 15, 2026

‘भाजपा कार्यकर्ता आपसी विवाद भूलाकर संगठन की मजबूती पर ध्यान दे’

फतुहा। बुधवार को भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक गोविंदपुर के एक उत्सव हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेत्री शोभा देवी ने की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी विवाद भूलाकर संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान है। मंडल की मजबूती ही हर राजनीतिक दल की असली जमीन होती है। जहां से समाज व सरकार भी मजबूत बनती है।
वहीं भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह भी कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता सम्मानित है। इस दल में हमेशा समाज के हर तबके के लोगों को सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर जिला के सीताराम पांडेय, अरविंद यादव के साथ साथ किरण गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, रामजी प्रसाद, मुन्ना सिंह, सुनील वर्मा, दिनेश चन्द्रवंशी, जितेंद्र मिस्त्री समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed