PATNA : डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर BJP ने महागठबंधन पर कसा तंज, बोले- अस्पतालों में जांच किट की कमी है और बेड भी पर्याप्त नहीं

पटना। पूरे बिहार में डेंगू तेजी से अपने पांव पसार रहा है। राजधानी में मरीजों की संख्या 2000 के पार हो गई है। पटना के सभी इलाकों में डेंगू के मरीज मिलने से सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी के अलावे राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। क्योंकि मरीजों की संख्या अन्य जिलों में भी बढ़ रही है। वही बता दे की मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में जांच किट की कमी है और बेड भी पर्याप्त नहीं है। वही इस बीच डेंगू मरीजों के इलाज की व्यवस्था को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे की BJP ने सरकार पर डेंगू के इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए करारा प्रहार किया है। वही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। डेंगू तेजी से फैल रहा है। लेकिन, अस्पतालों में अभी तक जांच किट नहीं भेजे गए हैं। जांच में जिन मरीजों को पॉजिटिव रिपोर्ट आती है। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। बीमारी की रोकथाम के लिए कहीं भी न फागिंग हो रही है और न साफ सफाई।

वही इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने लालू यादव के सिंगापुर जाकर इलाज कराने पर भी तंज कसा। वही उन्होंने कहा कि बड़े और छोटे भाई मिलकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग को रसातल में भेज रहे हैं और अपना इलाज बाहर करवा रहे हैं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश जी के पास इतना ज्यादा विभाग है कि उनसे संभल नहीं रहा है। वही उन्होंने CM पर भ्रष्टाचारियों से हाथ मिला लेने का आरोप लगाया और कहा कि उपचुनाव में जनता महागठबंधन को करारा जवाब देगी। वही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के आरोपों पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया। कुशवाहा ने आरोप लगाया है विजय सिन्हा की दिमागी हालत किसी से छिपी नहीं है। उन्हें जल्द इलाज कराना चाहिए। देर हो जाने पर उन्हें नुकसान होगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कैसा व्यवहार किया यह सबको पता है। कुशवाहा ने विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।