PATNA : सम्राट चौधरी को BJP बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दी बधाई

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वही आगे तिवारी ने कहा कि सम्राट चौधरी एक परिपक्व युवा नेता हैं। उनके पास एक बेहतर नेतृत्व क्षमता भी है। वही उन्होंने कहा की वे परिस्थतियों को बारीकी से समझते हुए उसके अनुकूल व्यवहार करते हैं। तिवारी ने उम्मीद जताई कि नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ सिर्फ उनकी पार्टी को ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार को मिलेगा। तिवारी ने उम्मीद जताई कि सम्राट सभी दलगत भावना से उठकर और सभी दलों को एक साथ लेकर एक बेहतर बिहार के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देंगे।

About Post Author

You may have missed