भाजपा अफवाह की पार्टी : मंत्री श्रवण कुमार बोले- बिहार में नहीं होगा राजस्थान व महाराष्ट्र वाला खेल

पटना। आगमी लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति पार्टियों का इधर से उधर होना शुरू हो चूका है। महाराष्ट्र के बाद बिहार में कई पार्टी के भीतर टूट के दावे हो रहे हैं। भाजपा के बाद अब JDU की ओर से यह बयान आया है। जदयू नेता व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जल्द बड़ी टूट होगी। मेरे संपर्क में BJP के कई सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सांसद टूटेंगे। वही ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में तेजस्वी यादव, लालू समेत कई पर चार्जशीट दाखिल करने पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा में जितने नेता हैं, वे साफ-सुथरे हैं क्या। दूसरे पार्टी का सब चार्ज सीटेट है। जिस तरह से भाजपा CBI, ED जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है। ये देश में छिपा नहीं है। उन्होंने कहा की सत्ता और शासन में बैठे लोगों को निष्पक्ष होना चाहिए, न की व्यक्ति विशेष पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं आगे श्रवण कुमार ने कहा कि BJP अफवाह पार्टी है। ये बिहार है, ये राजस्थान और महाराष्ट्र नहीं है। बिहार में एक्सपेरिमेंट करने वाले खुद चक्कर में पड़ जाएंगे। भाजपा के जितने कद्दावर और बड़े नेता हैं चाहे रविशंकर प्रसाद हो, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार हो, राजीव प्रताप रूडी हों। इन सब को सेंटिंग में कर दिया गया है।
भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं
बीजेपी में खुद वे लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। भाजपा को तोड़कर कब निकलेंगे। यह तो बीजेपी को भी पता नहीं चलेगी। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारे संपर्क में भाजपा के कई बड़े नेता हैं। लेकिन, अभी नाम नहीं खोलेंगे। श्रवण कुमार ने कहा कि देखिए ना खेला क्या होता है बिहार में, अभी MP वाला चुनाव है तो एमपी आएगा। टिकट जिसका कट रहा है, वह सब हड़बड़ी में है। सभी लोगों को हम लोग समाहित करेंगे।

You may have missed