दिल्ली विधानसभा में भाजपा का जीत ऐतिहासिक: राहुल रंजन
पटना। भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल रंजन ने दिल्ली में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक एवं विकास और सुशासन की जीत बताया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों व जन-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है।दिल्ली जनता ने भ्रष्ट व बहाने बनाने वाली आम आदमी पार्टी को जिन्होंने दिल्ली को गर्क में ले जाने का काम किया पूरी तरह से नकार दिया। दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय पर दिल्ली वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।


