झारखंड के सीएम सोरेन को बीजेपी ने बताया भगोड़ा, 11 हजार इनाम का किया ऐलान

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘गुमशुदगी’ के दावों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्ताधारी झारखंड मुक्तिमोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। भाजपा का दावा है कि जांच एजेंसी से बचने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भगोड़ा हो गए हैं। भाजपा ने उनकी सुरक्षा को खतरा बताते हुए इनाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कहा है कि सीएम को तलाश कर लाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए तंज कसते हुए यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, ‘झारखंड के लोगों से मार्मिक अपीलः- हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर हैं। उन्होंने आगे लिखा, ‘यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये खतरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है। जो कोई भी बिना विलम्ब हमारे इस ‘होनहार’ मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लाएगा उसे मेरी तरफ से ग्यारह हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed