राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेवा संस्थान कार्यालय में मनी अमर शहीद पं.चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती

पटना । राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा व परशुराम सेवा संस्थान के पटना स्थित कार्यालय में संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, प्रदेश महासचिव ब्रज मोहन झा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी पं. चंद्रशेखर आजाद की जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दक्षिण बिहार मनीष मिश्रा, उत्तर बिहार ललित कुमार झा सहित कई पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे रहे।

कोविड अनलॉक 4 के कारण अलग-अलग सांगठनिक अधिकारी व सदस्यों ने विभिन्न इकाइयों में मनाया व संगठन ने यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी हिस्सों में मनाया।

संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने बताया कि हमलोगों के सर्वे भवन्तु सुखिन: व राष्ट्रीय हितसाधक के साथ- साथ अपने समाज के चतुर्दिक विकास के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।

चंद्रशेखर आजाद की जयंती के साथ-साथ बाल गंगाधर तिलक को भी उनकी जयंती पर याद किया गया और दोनों के पदचिन्हों पर राष्ट्र को सशक्त बनाने की प्रेरणा लेकर समाज के साथ-साथ राज्य और राष्ट्र हित सर्वोपरि है का संकल्प लिया गया। प्रदेश युवा उपाध्यक्ष आलोक झा, प्रदेश महिला संयोजक शिम्पल झा सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

You may have missed