October 28, 2025

राजद कार्यालय में जगदानन्द की अध्यक्षता में मनाई गई जयप्रकाश नारायण की जयंती, तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पटना। आज राजद के राज्य कार्यालय में लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनाई गयी। वही इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जीवनपर्यन्त लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से लड़ते रहे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। उन्होनें आगे कहा की सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सता परिवर्तन भी कराया। जयप्रकाश बाबू द्वारा स्थापित नीतियों को अंगीकार कर ही हम राज्य को आगे बढ़ा सकते है।  वही इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, सुरेश पासवान, अनिल सहनी, डॉ. विनोद कुमार यादवेन्दु, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चितरंजन गगन, डॉ. उर्मिला ठाकुर, प्रदेश महासचिव डॉ. कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, मदन शर्मा, निराला यादव, अर्चना यादव सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

You may have missed