February 19, 2026

फतुहा : भारी वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों कों रौंदा, एक की मौत

फतुहा। पटना के फतुहा में शुक्रवार की रात महारानी चौक से दक्षिण रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएच 30ए पर एक भारी वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए उस पर सवार दो लोगों कों रौंद दिया। भारी वाहन घटनास्थल स्थल से फरार होने में सफल हो गया। इस घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जानकारी होते ही गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल युवक को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक की चेहरे बुरी तरह से जख्मी होने के कारण उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जहां से पोस्टमार्टम में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। मृतक की पहचान जिले की सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी लखेनदर दास पिता देवनंदन दास के रुप में हुई है। वहीं घायल युवक इसी गांव का राज मिस्त्री का ठेकेदार चंदन दास के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि चंदन दास का फतुहा में ही मकान निर्माण का ठेका चल रहा था। मृतक लखेनदर दास उसका सहयोगी था। शुक्रवार को काम निबटाकर बाइक द्वारा महारानी चौक होते हुए अपने गांव लौट रहा था, तभी रेलवे ओवरब्रिज पर भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन थाने नहीं पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से घायल चंदन दास के मिले मोबाइल फोन से मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

You may have missed