बिहटा से हुआ था युवती का अपहरण,धनबाद से हुई सकुशल बरामद।

पटना। राजधानी के बिहटा थाना से तकरीबन 10 दिन पूर्व जिस युवती का अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने झारखंड के धनबाद से उक्त युवती को सकुशल बरामद कर लिया।इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ युवती के पिता ने अपहरण की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।गिरफ्तार युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सिंटू कुमार के रूप में की जा रही है।बताया जाता है कि लगभग दस दिनों पूर्व बिहटा थाना क्षेत्र के सिरचंदपुर निवासी संजय प्रसाद ने अपनी पुत्री को बहला- फुसलाकर मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सिंटू कुमार के द्धारा अपहरण कर लिए जाने का  मामला दर्ज करवाया था।दर्ज कांड के अनुसंधान कर्ता सब-इंस्पेक्टकर मनोज कुमार छानबीन करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर झारखण्ड राज्य के धनबाद में छापेमारी कर के युवती को सही सलामत बरामद कर कथित अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की  पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार झा ने बताया कि दोनों को धनबाद से  गिरफ्तार किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। लड़की के 164 के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा।

You may have missed