December 7, 2025

नकल करनेवालों की नकेल कस देगी बिहार की जनता: प्रभाकर मिश्र

  • सपा मॉडल अपना कर अपना सफाया करायेगा राजद
  • सिर्फ विकास के मॉडल पर वोट देंगे बिहार के लोग

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने आगामी विधान चुनाव में राजद द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मॉडल अपनाये जाने की अटकलों पर कहा कि नकल करने से अक्ल नहीं आ जाती। तेजस्वी यादव सपा का मॉडल अपनाएं या कांग्रेस का, कोई फायदा नहीं होनेवाला। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों की करारी हार तय है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव ने हमेशा नकल का रास्ता अपनाया, इसलिए वे नौवीं पास भी नहीं कर पाए। सभी तरह के नकलचियों का यही हाल होता है। चुनाव जीतना तो दूर वे मामूली इम्तेहान भी पास नहीं कर पाते। तेजस्वी यादव चाहे किसी मॉडल की बात करें, बिहार के लोग जानते हैं कि राजद का एक ही मॉडल है, भ्रष्टाचार और परिवारवाद। अब अखिलेश यादव का मॉडल अपनाकर तेजस्वी इसमें जातिवाद भी जोडे़गें। ऐसे मॉडल अपनाने वाले को सबक सिखाने के लिए बिहार के लोग तैयार हैं। भाजपा का एक ही मॉडल है, ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।’ बिहार की जनता को भी भाजपा के मॉडल और नीति पर भरोसा है। बिहार के लोग एनडीए के विकास के मॉडल पर अपना वोट देंगे। इसलिए कि वे एनडीए के डबल इंजन की सरकार में विकास की गति को देख चुके हैं।

You may have missed