January 27, 2026

बिहार विधानसभा मानसून सत्र : सदन में आज चौथें दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने किया बहिष्कार

पटना। बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है।बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है। आज प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही है।चर्चा के बाद सरकार का उत्तर भी दिया जा रहा है। लेकिन चर्चा में विपक्षी सदस्य भाग नहीं ले रहे हैं। कल ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना पर सदन में चर्चा नहीं कराए जाने के कारण विपक्ष की ओर से सदन के बहिष्कार की घोषणा की थी। वहीं, आज विधानसभा परिसर स्थित कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति के नीचे सभी विपक्षी दलों के नेता धरना दे रहें है। बता दे की आज सभी विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया है। जिसके बाद बिना विपक्ष के प्रश्नकाल चल रहा है। वही अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

You may have missed