February 17, 2026

बड़ी खबर-बिहार में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज,तीन नालंदा से तथा एक मुंगेर से

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के चार और संक्रमित मरीज मिले हैं।कुल मिलाकर बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन मरीज नालंदा से तथा एक मरीज मुंगेर से मिले हैं। प्राप्त सूचना के मुताबिक बिहार में कोरोना के चार मरीज मिले हैं। जिससे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 70 तक पहुंच चुका है। प्रदेश के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।इधर आंकड़े थमने के रुझान आने लगे थे।मगर अचानक आज चार और पॉजिटिव मरीजों के मिल जाने से परिस्थितियां पूर्ववत हो गई है।

 

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तीन मरीज नालंदा जिले से सामने आये हैं।जिसमें 35 और 25 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि 60 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।इन तीनों मरीजों के अलावा एक और मरीज मुंगेर जिले से सामने आया है। उसकी उम्र भी 60 साल बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि नालंदा से आज जितने भी मामले सामने आये हैं।वह सभी दुबई से लौटे एक शख्स के संपर्क में आये थे। जिसके कारण उनको संक्रमण हुआ है।

You may have missed