गोवा में आगामी 22 नवंबर से आयोजित होगा बिहार महोत्सव

पटना।कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्‍वावधान में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में बिहार महोत्‍सव 2018 का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार की गौरवशाली संस्‍कृति को गोवा की धरती पर दुनिया के सामने प्रस्‍तुत किया जायेगा। बिहार की पौराणिक लोकसंस्‍कृति, संगीत, पारंपरिक नृत्‍य आदि को समायोजित करता बिहार महोत्‍सव 2018 बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शायेगा। इसमें पूरे राज्‍य के कलाकार शामिल होंगे।कला संस्कृति एवं या मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि गोवा में आयोजित बिहार महोत्सव का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल महामहीम डा.मृदुला सिन्हा जी करेंगी,जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं गोवा के कला संस्कृति मंत्री श्री गोविंद गावडे  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।श्री ऋषि ने बताया कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है।इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है,इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने बिहार की ब्रांडिंग का अवसर हमें मिल सकेगा।

कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिहार महोत्‍सव2018 की शुरूआत 22 नवंबर को पद्मभूषण शारदा सिन्‍हा की शानदार आवाज में लोकगीत के जरिये होगा। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र,पूर्णिया द्वारा किया जायेगा। वहीं, रजनीश कुमार उप शास्‍त्रीय संगीत, रीता दास सरोद वादन,बेतिया के सुमित आनंद ध्रुपद गायन, बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्‍य का मनोरम प्रस्‍तुति देंगे।

मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के कला भव की झलक दिखायी जाएगी दूसरे दिन 23 नवंबर 2018 को बिहार दर्पण, सुरांगन के जरिये बिहार दर्शन कराया जायेगा। नीतू कुमारी नूतन बिहार की लोकगीत की प्रस्‍तुति देंगी। उसके बाद चर्चित नृत्‍य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी करेंगी। वहीं, राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की प्रस्‍तुति देंगे। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्‍येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्‍तुति देंगे। तो मो. इजराईल पमरिया नृत्‍य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन के साथ दूसरे दिन का समापन हो जायेगा।

इसके बाद बिहार महोत्‍सव 2018 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्‍हा उर्वशी नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्‍त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो जायेगा।

श्री ऋषि ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प, मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी के द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

About Post Author

97 thoughts on “गोवा में आगामी 22 नवंबर से आयोजित होगा बिहार महोत्सव

  1. Pingback: Warranty
  2. Pingback: FUE
  3. Pingback: FUE
  4. Pingback: FUE
  5. Pingback: FUE
  6. Pingback: FUE
  7. Pingback: Storage solutions
  8. Pingback: where is bali
  9. Pingback: Classic Books 500
  10. Pingback: FiverrEarn
  11. Pingback: FiverrEarn
  12. Pingback: FiverrEarn
  13. Pingback: FiverrEarn
  14. Pingback: FiverrEarn
  15. Pingback: Fiverr
  16. Pingback: FiverrEarn
  17. Pingback: FiverrEarn
  18. Pingback: FiverrEarn
  19. Pingback: FiverrEarn
  20. Pingback: FiverrEarn
  21. Pingback: Sefton Play Club
  22. Pingback: pupuk anorganik
  23. Pingback: partners
  24. Pingback: actiflow prostate
  25. Pingback: Political Science
  26. Pingback: Football
  27. Pingback: FiverrEarn
  28. Pingback: FiverrEarn
  29. Pingback: FiverrEarn
  30. Pingback: FiverrEarn
  31. Pingback: live sex cams
  32. Pingback: live sex cams
  33. Pingback: live sex cams
  34. Pingback: live sex cams
  35. Pingback: FiverrEarn
  36. Pingback: FiverrEarn
  37. Pingback: FiverrEarn
  38. Pingback: FiverrEarn
  39. Pingback: FiverrEarn
  40. Pingback: FiverrEarn
  41. Pingback: FiverrEarn
  42. Pingback: FiverrEarn
  43. Pingback: FiverrEarn
  44. Pingback: FiverrEarn
  45. Pingback: FiverrEarn
  46. Pingback: FiverrEarn
  47. Pingback: FiverrEarn
  48. Pingback: FiverrEarn
  49. Pingback: FiverrEarn
  50. Pingback: FiverrEarn
  51. Pingback: serialebi qaerulad
  52. Pingback: Farming
  53. Pingback: personalized
  54. Pingback: pearl
  55. Pingback: FiverrEarn
  56. Pingback: FiverrEarn
  57. Pingback: FiverrEarn
  58. Pingback: FiverrEarn
  59. Pingback: FiverrEarn
  60. Pingback: cheap sex cams
  61. Pingback: live sex cams
  62. Pingback: rare breed-trigger
  63. Pingback: 늑대닷컴
  64. Pingback: Megaways slot
  65. Pingback: nangs sydney
  66. Pingback: Hudabeauty
  67. Pingback: judi online
  68. Pingback: 220 swift

Comments are closed.

You may have missed