December 17, 2025

बिहार की राजनीती में बड़ी खबर:-‘लापता’ तेजस्वी की वापसी हुई,ट्वीट कर किया ‘खुलासा’

पटना।बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ी खबर सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपना राजनीतिक अज्ञातवास खत्म कर लौट चुके है।नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ट्वीटर के जरिए अपने राजनीतिक गतिविधियों को प्रकट करते हैं और अपना राजनीतिक एकांतवास को भी उन्होंने ट्विटर से ही खत्म किया है। तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किया है। अपने ट्वीट्स में उन्होंने लिखा है कि वे बीमार थे और अपना इलाज करा रहे थे। उन्होंने लिखा कि चुनावी हार से हताश होने की जरूरत नहीं है।हम और प्रतिबद्धता के साथ लड़ेंगे।ज्ञातव्य हो की राजद के विधायक भाई विरेन्द्र ने पहले भी कहा था कि तेजस्वी यादव बीमार हैं और अपना इलाज करा रहे हैं।हांलाकि तेजस्वी की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि तेजस्वी यादव अपना काम कर रहे हैं और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा था कि हो सकता है वो विश्व कप का मैच देखने गये हों। बहरहाल तेजस्वी ने अपने वापसी की जानकारी खुद हीं सोशल मीडिया पर दी है। इसलिए पूरी संभावना है कि वो सोमवार को बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हिस्सा लेने सदन पहुंचेंगे।

You may have missed