August 25, 2026

बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबरें अब तक कंफर्म नहीं

नई दिल्ली।बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबरों के बीच तिहाड़ जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन के मौत की खबरों को अफवाह बताया है। इधर पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के समर्थकों का भी कहना है कि उनकी मौत की खबर को अभी कंफर्म नहीं किया गया है।तिहाड़ जेल में बंद बाहुबली राजद नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना से संक्रमित हैं।कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।बीते एक सप्ताह से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शहाबुद्दीन का उपचार चल रहा है। आज सुबह से ही बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की खबरें चलने लगी थी।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म तथा कई न्यूज़ चैनल में भी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की खबरें आईं।इसी बीच फेसबुक पर शहाबुद्दीन के नाम से चलने वाले फेसबुक पेज पर संदेश आया कि ‘अभी हम जिंदा हैं,बस ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ है’। वर्तमान में चिकित्सकों के मुताबिक पूर्व सांसद शहाबुद्दीन वेंटिलेटर पर हैं। मगर बाहरी दुनिया में उनकी मौत की खबरें चल रही है। देश की बड़ी न्यूज़ एजेंसी ने इससे जुड़े अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया एन आई के द्वारा ट्वीट किया गया है कि ऑफिशियल कन्फर्म नहीं हुआ है।https://twitter.com/ANI/status/1388348627186118657?s=08

You may have missed