January 26, 2026

BIHAR : CLU ने किया मजूदर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा सीएम को ज्ञापन

पटना। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के सम्बद्ध कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन (सीएलयू) के तत्वावधान में बिहार के विभिन्न जिलों में सीएलयू के जिला ईकाई द्वारा निर्माण श्रमिकों के मुद्वों से संबंधित एवं सरकार की मजूदर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहें इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जो मजदूर आज देश के विकास के मुख्य स्तंभ हैं, सरकार उन्हीं मजूदरों की शक्ति को कमजोर करना चाहती है। सरकार द्वारा अभी तक न्यूनतम मजदूरी का बिहार में पुनरीक्षण नहीं किया गया है। बीओसीडब्लू में मजदूरों के निबंधन की प्रक्रिया भी काफी धीमी है। सरकार एवं अन्य निजी स्तरों पर चल रहे निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का निबंधन भी नहीं कराया जा रहा है। सरकार के इस सुस्त रवैये के चलते निर्माण श्रमिकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं धमेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष ने भी कहा कि हमारे अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे भी हम सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजूट होकर मजदूरों के हर आंदोलन का हिस्सा बनेंगे। उक्त प्रदर्शन में इंटक के संगठन मंत्री अखिलेश पांडेय सहित कई अन्य यूनियन नेताओं एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने श्रमिकों को संबोधित किया।
यह हैं मुख्य मांगे
– निर्माण कामगारों के निबंधन में श्रमिक संघों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
– न्यूनतम मजदूरी का बिहार में पुनरीक्षण।
– श्रम कानूनों का सख्ती के साथ कार्यान्वयन।
– प्रवासी मजदूरों का पंचायत स्तर पर पंजीकरण।
– निर्माण आदि कार्य में लगे मजदूरों का पंजीकरण।

You may have missed