February 22, 2026

PATNA : बिहार कैबिनेट की बैठक ख़त्म, 6 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना। नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के आज खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 6 एजेंटों पर मुहर लगाई है। मंत्री परिषद् की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें गृहविभाग, निर्वाचन विभाग, परिवहन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग से जुड़े एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार अग्निशमन सेवा के अग्निशमन कर्मियों पदाधिकारियों को प्रशिक्षण एवं अग्नि प्रशिक्षण संस्थान के विकास के लिए आठ लाख पचीस हजार रुपये की स्वीकृति की गई है। कृषि विभाग की जमीन थानों को सौंपी जाएगी।

पटना जिला अंतर्गत बहादुरपुर थाना और पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना के भवन निर्माण के लिए कृषि फ़ार्म की ली जाएगी। इसके लिए मंत्री परिषद् से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। इसके साथ साथ सरकार ने बिहार मोटरवाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की धारा-5 की उपधारा-1 के अंतगर्त गाड़ियों के टैक्स को नियम के मुताबिक अंतःस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार की नियुक्ति के लिए भी मुहर लग गई है।

You may have missed