PATNA : बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का आंसर-की, इस लिंक से करें अपना उत्तर चेक

पटना। बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बिहार बोर्ड क्लास 10 आंसर-की 2022 का लिंक एक्टिव कर दिया है। बीएसईबी बिहार मैट्रिक आंसर-की 2022 मंगलवार, 08 मार्च 2022 को जारी किया गया है। अगर आपने इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दी थी, तो आप आंसर-की चेक करके अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की गई है। आप बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी क्लास 10 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। वही अगर आंसर-की में किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है, तो प्रमाण के साथ उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें मैट्रिक परीक्षा का आंसर-की चेक

बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर आपको biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर बिहार बोर्ड मैट्रिक 2022 आंसर-की का लिंक मिलेगा। उसे क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहां मेन्यू बार में Grievance पर क्लिक करें। उसके बाद Objection for secondary exam 2022 का लिंक मिलेगा। इसे क्लिक करें। अब दी गई जगह में अपना बिहार बोर्ड रोल कोड, रोल नंबर और अपनी जन्म तिथि की जानकारी भरकर सर्च बटन पर क्लिक करें।

You may have missed