September 17, 2025

बिहार भाजपा के करीब 75 नेता कोरोना पॉजिटिव,प्रवक्ता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हुई थी सघन जांच

पटना।कोरोना महाआपदा के काल में बिहार में बड़ी खबर आ रही है।कल बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह के कोरोना पॉजिटिव जाने के बाद जब बिहार भाजपा के लगभग 100 अन्य नेताओं का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया।तब आज भाजपा के नेताओं में करीब 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए।भाजपा कार्यालय में उपस्थित नेताओं के लिए गए कोरोना सैंपल के जांच के बाद यह रिपोर्ट आया है।इस खबर के आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिन लोगों का सैंपल टेस्ट लिया गया था।उसमें संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ,प्रदेश महामंत्री देवेश कुमारप्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा समेत लगभग 75 नेता कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से भाजपा कार्यालय में संशय का माहौल व्याप्त हो गया था।प्रशासन के द्वारा भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भाजपा कार्यालय में उपस्थित तथा अरविंद सिंह के संपर्क में रहने वाले सभी नेताओं का टेस्ट सैंपल जांच के लिए लिया था।जांच रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी सामने आई की बिहार भाजपा के लगभग 75 नेता फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

You may have missed