BIHAR : पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के असामयिक निधन से राजद में शोक की लहर

पटना। राजद ने पार्टी के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र पूर्वे, रमई राम, उदय नारायण चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, मो. सलीम परवेज, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, श्रीमती कान्ति सिंह, प्रवक्ता चितरंजन गगन, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव आदि नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे 1990 से 2000 तक विधायक एवं नियोजन प्रशिक्षण, पशुपालन, मत्स्य पालन, सांख्यिकी के कैबिनेट मंत्री रहे। वे 2004 से 2006 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। उनका आज पटना स्थित अस्पताल में हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वे मृदुभाषी थे, वे गरीब-गुरबों की सेवा सड़क से लेकर सदन तक आजीवन करते रहे। वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन से राजद की अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में मृत आत्मा की चिरशांति तथा परिजन एवं इष्टमित्र को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके सम्मान में राजद कार्यालय का झंडा आधा झुका दिया गया।
युवा राजद ने भी किया शोक व्यक्त
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहैब एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है। इन नेताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद के द्वारा गरीब-गुरबों के लिए किए गए संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव के समर्पित रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

About Post Author

You may have missed