December 8, 2025

BIHAR : एक कंफ्यूजन के कारण जवान के घर में मच गया था कोहराम, आज पत्नी को फोन कर कहा- मैं जिंदा हूं

सारण। भारत-चीन सीमा में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में मंगलवार शाम को सारण जिले के जवान सुनील कुमार के शहीद होने की खबर आई थी। लेकिन आज जो खबर सामने आयी, उससे सुनील के गांव-घर में खुशी का माहौल है। एक कंफ्यूजन के कारण आर्मी की तरफ से परिवार और पुलिस अधिकारियों को सुनील कुमार के शहीद होने की खबर दी गई थी। खबर मिलते ही दीघरा परसा गांव में मातम पसर गया था। पर आज उसी घर में खुशी का मौहाल है।


आज बुधवार सुबह सुनील ने खुद फोन करके पत्नी मेनका से बात की और कहा- मैं ठीक हूं, चिंता मत करो। सुनील का फोन आने के बाद मातम में डूबे परिवार को काफी राहत मिली। सुनील ने फोन पर परिवार वालों से बात की। सुनील की पत्नी मेनका कहती हैं, मेरा सुहाग सुरक्षित है। गलत खबर आई थी। सुनील कुमार नाम के किसी और जवान की शहादत हुई थी। एक जैसा नाम होने के चलते गलतफहमी हुई। मेरे पति ने मुझसे बात की है। उन्हें कुछ नहीं हुआ है। मेरी जिंदगी लौटकर आ गई। सुनील के सही सलामत होने की खबर मिलने के बाद गांव में छाया मातम खुशी में बदल गया है। दरअसल, इससे पहले मंगलवार को शाम पांच बजे सुनील कुमार की पत्नी मेनका राय को फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि उनके पति शहीद हो गए। उसके बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
एक ही नाम होने से कन्फ्यूजन हुआ
चीनी सैनिकों से लड़ाई में जो जवान शहीद हुए, उनका नाम सुनील राय और पिता का नाम सुखदेव राय है। वहीं सारण के जवान सुनील राय के पिता का नाम भी सुखदेव राय है। जवान और उसने पिता का नाम एक होने के चलते कन्फ्यूजन हुआ।

You may have missed