February 15, 2026

BIHAR : अपराधियों ने की कैश वैन लूटने की असफल कोशिश, वैन चालक को मारी गोली

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए कैश वैन लूटने की असफल कोशिश की, जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो कैश वैन के चालक को गोली मार दी। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बखरा में अपराधियों ने अंजाम दिया। एसपी ने कैश वैन सुरक्षित होने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरैया थाना क्षेत्र के बखरा में कैश वैन को अपराधियों ने लूटने के लिए निशाना बनाया। जिसमें वो सफल नहीं हो सके। कैश वैन को लूटने की असफल कोशिश के बाद अपराधियों ने वैन ड्राइवर को गोली मार दी। जिसके बाद घायल हालत में ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सड़क पर अपराधियों द्वारा सरेआम इस तरह की घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसपी ने कैश वैन सुरक्षित होने की बात कही है।

You may have missed