पटना हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में बड़ा खुलासा : आन डिमांड फ्लाइट से बुलाई जाती थी कॉल गर्ल, 7 लड़कियां सहित 9 को जेल
पटना। राजधानी पटना के एग्जीविशन रोड के होटल दयाल पैलेस में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहां ग्राहकों की डिमांड पर सेक्स रैकेट सरगना मनमुताबिक कीमत पर कॉल गर्ल को पटना के बाहर भेजता था। पुलिस को होटल संचालक के कनेक्शन कई दूसरे राज्यों में भी मिले हैं। दिन से लेकर रात तक दयाल होटल में कमरों की बुकिंग चलती थी। रात में कमरा लेने वाले ग्राहकों का अलग रेट था। रविवार और छुट्टी के दिन भी यहां ग्राहकों की भीड़ लगती थी। होटल मालिक हर तीन घंटे पर लड़कियों का कमरा बदल देता था।
गांधी मैदान के थानेदार ने अपने बयान पर दर्ज किया मामला
इस मामले में गांधी मैदान के थानेदार रंजीत वत्स ने अपने बयान पर एफआइआर नंबर 399/21 दर्ज किया है। महिला सब इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी सिन्हा को केस का इंवेस्टिगेशन आफिसर बनाया गया है। शुक्रवार को गांधी मैदान की पुलिस ने इस मामले में पकड़ी गई 7 लड़कियों और होटल मालिक पंकज, स्टाफ व ग्राहक समेत 9 लोगों को जेल भेज दिया है। इन सभी के ऊपर 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम-1956 की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
फ्लाइट से लड़कियों को बुलाया जाता था पटना
बताया जा रहा है कि ग्राहकों को पहले व्हाट्सऐप के जरिए कॉल गर्ल की फोटो दिखाया जाता था, पसंद आने पर एक रात या कुछ घंटों की कीमत तय की जाती थी। कुछ ग्राहक ऐसे भी होते थे जो पूरी रात या दो दिन तक ठहरते थे। उनकी कीमत अलग होती थी। यहां तक की कई बार दूसरे राज्यों से फ्लाइट से लड़कियों को पटना बुलाया जाता था। जानकारी के अनुसार इसमें 6 दलालों की मदद ली जाती थी।
नालंदा, बंगाल और यूपी के मुगलसराय की मिली लड़कियां
बता दें गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात पुलिस टीम ने होटल दयाल पर छापामारी की थी। पुलिस ने सबसे पहले कमरा नंबर 107 को खंगाला था। इस कमरे में नालंदा जिले के नवाजीबीघा की एक लड़की के साथ दरभंगा के विरौल का रहने वाला अंशू कुमार गारा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। इसके बाद कमरा नंबर 108 से राजधानी पटना के पटेल नगर के रहने वाले मुकेश कुमार को वेस्ट बंगाल के 24 परगना की रहने वाली लड़की के साथ पकड़ा गया। मुकेश ने उस वक्त शराब भी पी रखी थी। कमरे से 375 एमएल शराब की बोतल भी पुलिस ने बरामद की थी। इसके बाद कमरा नंबर 110 की तलाशी हुई। इस कमरे से उत्तर प्रदेश की एक महिला मिली। बहुत सारे आपत्तिजनक सामान भी कमरे से मिले। फिर कमरा नंबर 103 को खंगाला गया तो बंगाल के नादिया से आई लड़की के साथ दरभंगा के बिरौल का रहने वाले सन्नी कुमार को पकड़ा गया। सन्नी यहां अपने तीन दोस्तों के साथ आया था। इसके लिए उसने यूपीआई के जरिए 18 हजार रुपए पेमेंट भी किया था। इसके बाद पुलिस ने कमरा नंबर 101 से दरभंगा के सुपौल बाजार के धीरज कुमार को बंगाल के वर्धमान से आई लड़की के साथ पकड़ा गया था। एफआइआर के अनुसार, पकड़े जाने के बाद किसी ने भी एक-दूसरे के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दी थी।
लड़कियों ने बताया- हर 3 घंटे में कमरे को बदल दिया जाता था
पूछताछ में लड़कियों ने बताया- “हर 3 घंटे पर उनके कमरे को बदल दिया जाता था। उन्हें दूसरे ग्राहकों के पास भेज दिया जाता था।’ होटल मालिक पंकज शराब कहां से लाता था? इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया। पकडेÞ गए रजनीश कुमार और उसके साथ रहने वाली एक लड़की मिलकर ही इस रैकेट के लिए होटल में लड़कियों को पहुंचाया करते थे।
शराब के नशे में मिले काउंटर स्टाफ ने बताया था दलालों का नाम
एफआइआर में थानेदार ने लिखा है- “होटल दयाल में वो अपनी टीम के साथ छापेमारी करने 18 अगस्त की रात 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे थे। जो देर रात 2:30 बजे तक चली थी। इस कार्रवाई में कोतवाली और महिला थाना की टीम भी शामिल थी। टीम सबसे पहले होटल के रिसेप्शन पर पहुंची। काउंटर पर मौजूद स्टाफ कृष्ण मोहन शराब के नशे में था। विश्वास में लेते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि शशि, अभिषेक, चंदन, रजनीश कुमार, आदित्य सिंह उर्फ विक्की और मीरा कुमारी दलाल हैं। इन्हीं दलालों के जरिए होटल मालिक पंकज सेक्स रैकेट को चला रहा था। इनके जरिए ही दूसरे शहरों से लड़कियों को बुलाया जाता था।’
जांच के जद में पुलिस पदाधिकारी भी
इस मामले में गांधी मैदान थाना में तैनात कुछ पुलिस वालों के उपर भी अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। सवालों के घेरे में उस इलाके का चक्कर लगाने वाले क्विक मोबाइल के जवान और उनका साथ देने वाले पुलिस पदाधिकारी हैं। सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरीश राहुल ने कहा- “जनरल तौर पर थाना की पुलिस पर आरोप लगे हैं। अवैध वसूली की बात सामने आई है। इनकी भूमिका की जांच होगी।’


