केंद्रीय मंत्री के प्रयास से बड़ा हादसा टला : हस्तक्षेप के बाद NSMCH में OXYGEN सिलेंडर की आपूर्ति हुई शुरू

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के प्रयास से रविवार की देर रात अम्हारा बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल हुआ यूं कि यहां पर एकाएक आक्सीजन समाप्त होने के बाद तमाम प्रयासों के बाद आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। यहां पर 43 कोविड के मरीज भर्ती है। जिसमें से 18 आईसीयू में है।

रविवार की रात में मामला संज्ञान में आते ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे एवं उनके कार्यालय के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा। अविलंब 40 सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई। सिलेंडर की आपूर्ति के उपरांत अस्पताल प्रशासन को जान में जान आई। जबकि अन्य 80 सिलेंडर की भी आपूर्ति अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रशासन निरंतर अस्पताल के संपर्क में है। उनके आवश्यकतानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया है कि उस समय रहते उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

About Post Author