नालंदा जिले में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष की सर्पदंश से मौत,लोगों ने जताया शोक

नालंदा।प्रदेश के नालंदा जिले में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार उर्फ चुनचुन सिंह को कल देर रात्रि सर्पदंश के वजह से मौत हो गई।प्रखंड अध्यक्ष के सर्पदंश से मौत हो जाने के कारण पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई हैं।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के नरहट प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार उर्फ चुनचुन सिंह को कल देर रात्रि सांप ने काट लिया था। जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।लेकिन उनकी मौत हो गई थी।उन्होंने बताया कि नरहट प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार के मौत से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। जयंत कुमार उर्फ चुनचुन सिंह जिले में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जाने जाते थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

About Post Author

You may have missed