संजय यादव की पुलिस पिटाई से हिरासत में मौत,आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन,सिंचाई विभाग में पदस्थापित थें

भागलपुर।भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है।भागलपुर में संजय यादव नामक एक सिंचाई विभाग के कर्मी की पुलिस के हिरासत में पिटाई के वजह से मौत हो गई है।इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि भागलपुर के बरारी थाना की पुलिस ने मायागंज इलाके से मारपीट की घटना को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को गिरफ्तार कर थाना ले गई थी। इसके बाद थाना में संजय यादव के साथ मारपीट की गई।जानकारी के मुताबिक थाना में ही संजय यादव की मौत हो गई।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाना पहुंचकर जमकर बवाल काटा।घटना की सूचना मिलने के बाद भागलपुर के एसएसपी भी थाना पहुंचे। थाना पहुंचकर एसएसपी ने उग्र लोगों को समझाया।उग्र लोगों के द्वारा थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही थी।घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस को लेकर आक्रोश का माहौल व्याप्त है।घटनास्थल के आसपास के इलाकों में किसी अनहोनी को लेकर भारी पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

You may have missed