December 8, 2025

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस जुटी जांच में

बेगूसराय।बिहार में अपराधियों ने कोहराम मचा के रख दिया है।लगभग सभी जिलों में अपराधियों के द्वारा संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।वारदात फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की बताई जा रही है।मृतक की पहचान बारो निवासी अर्जुन कसेरा के 42 वर्ष पुत्र रतन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक रतन कुमार अपने घर पर सोया हुआ था, उसी वक्त अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक के परिजनों ने बताया कि खाना पीना खाकर रतन कुमार सो रहा था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आज सुबह जब परिवार वाले उसे जगाने गए तब पता चला कि रात में ही अपराधी ने उसकी हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौका ए वारदात पर पहुंची फुलवरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के द्वारा के मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस संबंध में फुलवरिया थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने रतन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक विकलांग बताया जाता है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इस घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed