February 12, 2026

बेगूसराय में खूनी संघर्ष-एक व्यक्ति की मौत,दो अन्य घायल,भाई-भाई के बीच था झगड़ा

पटना।प्रदेश में अपराधियों का कहर बदस्तूर जारी है।प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपराधियों के द्वारा नित्य दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।आज बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के 12 गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।जहां बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।वहीं दो अन्य गोलीबारी में घायल हो गए।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव में अपराधियों ने हरिनारायण महतो के ऊपर गोलियां बरसाईं।जिसमें वीरन सदा सहित दोनों लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को बेगूसराय अस्पताल भेजा गया।जिसमें योगेंद्र सदा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि वीरन सदा सहित एक अन्य का इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची तथा हरिनारायण महतो के भाई टुनटुन महतो को इस घटना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि दो भाइयों के बीच विवाद के कारण घटना घटी हैं।जांच करने के उपरांत सारी सच्चाई सामने आएगी।

You may have missed