कौन बनेगा करोड़पति में बेगूसराय कुमार सौरभ ने जीते 25 लाख, सौरभ के संघर्षों की कहानी सुन महानायक अमिताभ बच्चन भी हुए इमोशनल

बेगूसराय, बिहार। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में बिहार के एक युवा ने धमाल मचाया है। बता दें कि बिहार के बेगूसराय से आने वाले कुमार सौरभ ने अपने टैलेंट के दम पर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचकर खूब धमाल मचाया और वहां से 25 लाखों रुपए की राशि अपने साथ जीत कर ले गए। जानकारी के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के 48 वें एपिसोड में बेगूसराय से सौरभ पहुंचे थे। वहां उन्होंने 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए की राशि जीती जबकि 14 सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया। सौरभ की इस जीत के बाद पूरे गांव में सौरव की चर्चा है और परिवार में जश्न का माहौल है।

बता दें कि यह एपिसोड बुधवार को प्रसारित हुआ था। एपिसोड के अंतिम क्षणों तक सौरव 12वे सवाल का जवाब देकर 12 लाख 25 हजार पर बने हुए थे। बता दें कि जब लोगों को यह जानकारी मिली कि उनके जिले का सौरव कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट तक पहुंच गया है तब लोग समय से पहले टीवी खोल कर बैठे रहे। इस दौरान सौरभ ने बड़ी शांतिपूर्वक और सरलता से सभी सवालों के जवाब दिए और अपने खेल से महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपना दीवाना बना दिया। वहीं सौरभ की कहानी सुनकर कुछ समय के अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए थे।

सौरभ की कहानी सुन अमिताभ बच्चन भी हुए इमोशनल

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जब सौरभ की अनकही कहानी सुनी तो वह भी आश्चर्य में पड़ गये। बेगूसराय जिला मुख्यालय के लोहिया नगर में हैं। सौरभ की प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय में ही हुई है। 2005 में मैट्रिक और 2007 में इंटर करने के बाद कुमार सौरभ ने कोलकाता से बीटेक किया। इसके बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुट गये और तीन साल पहले केनरा बैंक में दिल्ली में पीओ के पद पर चुने गये। बैंक की नौकरी के साथ सौरभ यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे हैं।

उन्होंने अपने बड़े भाई कुमार वैभव से प्रेरित होकर सौरभ ने कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लिया। इसी बीच सौरभ ने बताया कि उनके पिता चंद्रशेखर सिंह 7 साल पहले 1 अप्रैल, 2014 को घर से सब्जी लाने के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वह अपने घर नहीं लौटे हैं। सौरभ ने बताया कि उनके पिता अपने दोस्त के कारण कर्ज में डूब गये थे। सौरभ के पिता किसी दूसरे के लिए पैसा उधार लिये थे। वह आदमी पैसा वापस करने के बदले भाग गया। जिसके बाद लोग पैसों के लिए उनके पिता को काफी परेशान करने लगे। जिससे तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। जिसके बाद इस राशी से वह अपने पिता का क़र्ज़ को चुकाने वाले हैं।