औरंगाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला की पिटाई, खूब चले लाठी-डंडे

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें दबंगों ने मिलकर महिला को घर में घुसकर पिटाई कर दी। मारपीट में कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही यह पुरी घटना रफीगंज प्रखंड के चौगड़ा पंचायत अंतर्गत के कपूर बिगहा गांव की है। घायल महिला की पहचान उसी गांव निवासी अजय पासवान की पत्नी चिवन्ती देवी के रूप में की गई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल लाया गया जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वही औरंगाबाद में इलाज कराने आए घायल महिला के पति अजय पासवान ने बताया कि 4 महीने पूर्व में भी आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों के ऊपर एनकाउंटर केश दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट के अनुसार हमारा बेल हो चुका है। लेकिन दूसरे पक्ष वालों का अभी तक बेल नहीं मिला है और उसके कुछ परिजन अभी जेल में बंद है।

जिसके कारण वे जान से मारने की हमेशा फिराक में रहते हैं। वही उन्होंने बताया की मंगलवार को मेरी पत्नी घास लेकर घर लौट रही थी। तभी अचानक दूसरे पक्ष से जितेंद्र यादव, पंकज यादव, मुकेश यादव, चंदन यादव, कुंदन यादव, बिंदा देवी, शीला देवी ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे बुरी तरीके से घायल कर दिया। वही इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों के माध्यम से मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया गया और आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दूसरे पक्ष वालों का बयान नही मिलने के कारण उनका पक्ष नही रखा जा सका।

About Post Author

You may have missed