PATNA : सतुवानी के दिन LCT घाट में नहाने के दौरान एक युवक डूबा, दीघा के जनार्दन व मनेर में भी हादसा

पटना। राजधानी पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान दो अलग-अलग घाट पर 2 लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया। यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही यह घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वही बाद घंटों तक दोनों के शव की खोजबीन की गई। लेकिन, कोई अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वही पहली घटना दीघा थाना क्षेत्र के जनार्दन घाट की है। यहां दीघा थाना क्षेत्र के पाटी पुल के रहने वाले गोलू कुमार सुबह गंगा किनारे दौड़ने गया था। लेकिन, युवक गोलू कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए चला गया। वहां अचानक गोलू गहरे पानी मे डूब गया। वही डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। वहीं इस घटना के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंच कर घंटों तक छानबीन किया। लेकिन, लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं मौके पर मोजूद गोलू के परिजन ने बताया कि आर्मी में प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हो चुका था। शनिवार को मेडिकल के लिए जाना था। लेकिन, गंगा के गाल में समा गया। वही फिलहाल लापता युवक को ढूंढने की तैयारी चल रही है।
एलसीटी घाट में नहाने के दौरान हादसा
वहीं, दूसरी घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के LCT घाट की है। यहां गंगा नदी में दोस्तों के साथ नहाने आए अमर राज नहाने के क्रम में डूब गया, जहां परिजनों को सूचना मिलते ही घाट पर पहुंचे। फिर पुलिस को सूचना दिया। वहां 5 घंटे से अधिक हो गया। लेकिन, लापता का कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल गोताखोर लापता को ढूंढने में लगी है।
मनेर के दो घाटों पर भी डूबे 2 लोग
वही मनेर में शुक्रवार को गंगा नदी स्नान के दौरान 2 लोग डूब गए। दोनों घटना अलग-अलग जगह की है। पहली घटना मनेर के शेरपुर घाट पर घटी है। इसमें बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी नवीन कुमार गहरे पानी मे चले जाने से नदी में समा गया। वही दूसरी घटना रतन टोला घाट की है। यहां नदी में स्नान करने के क्रम में भीम कुमार बिंद नदी में डूब गया। भीम कुमार महीनवां गांव का रहने वाला है। दोनों की डूबने की सूचना मिलने के बाद में परिजनों में कोहराम मच गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम गंगा नदी से दोनों को खोजने में जुटी है। मनेर के अंचलाधिकारी दिनेश सिंह ने दोनों के डूबने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनको ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ को नदी में उतारा गया है।

About Post Author

You may have missed