बाढ़: पुलिस को मिली सफलता, 6 गिरफ्तार

बाढ़। विभिन्न मामलों में बाढ़ अनुमंडल की पुलिस 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। बुधवार को बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पहली सफलता  बाढ़ पुलिस को एक जनवरी को मिली। बाढ़ पुुुलिस ने तीन अपरहणकर्ता के साथ अगवा लड़के को मोकामा के तारतर गांव से सकुशल बरामद किया। उसके बाद दूसरी घटना में अचुआरा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को डराने-धमकाने एवं भयभीत करने के उद्देश्य से पिस्टल से फायरिंग करने वाले अपराधी को पिस्टल के साथ पुलिस ने पकड़ा। वहीं तीसरी घटना सकसोहरा थाना क्षेत्र का है। जहां सकसोहरा पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हथियार संग गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एएसपी लिपि सिंह के अनुसार सकसोहरा बाजार में पुलिस को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर भाग रहे उक्त दो व्यक्तियों को पकड़ा। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों को शराब की नशे में देख जब उससे पूछताछ की गयी तो पूछताछ के क्रम में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम एवं पता क्रमशः मुन्ना कुमार, पिता भोला यादव, जितेन्द्र कुमार, पिता स्व. महेन्द्र महतो, दोनों ग्राम व थाना- सकसोहरा, जिला- पटना बताया। उक्त दोनों व्यक्तियों की पुलिस ने जब तलाशी ली तो मुन्ना कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल फोन एवं 14 हजार रुपया और जितेन्द्र कुमार के पास से दो मोबाइल फोन तथा 16 हजार रुपए बरामद किया गया।

About Post Author

You may have missed