अवैध बालू खनन के खिलाफ चला एएसपी का डंडा, घोसवारी थानेदार से मांगा गया स्पष्टीकरण

बाढ। घोसवरी और मरांची थाना क्षेत्रों में अवैध बालू खनन और हाईवे किनारे डंपिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मरांची थाना क्षेत्र में गंगा नदी में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने के बाद छापामारी की गई। मरांची थाना द्वारा एक पोकलेन और चार हाईवा जब्त किया गया है साथ ही 2 लोगों को मरांची थाना द्वारा हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि घोसवरी में बड़े पैमाने पर हाईवे किनारे ही बालू कारोबार की सूचना मिलने पर छापामारी की गई। हाईवे पर ही ट्रकों और ट्रैक्टरों को लगा कर अवैध तरीके से बालू की डंपिंग लोडिंग और अनलोडिंग कराया जा रहा था। एडीजी मुख्यालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद यह धंधा अवैध रूप से संचालित हो रहा था। सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने छापामारी की। छापेमारी के दौरान घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में 6 टिपर, 12 ट्रैक्टर, एक हाईवा, चार ट्रक, 3 जेसीबी और चार बाइकों को जब्त किया गया है। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं मरांची थाना क्षेत्र में एक पोकलेन और चार हाईवा को जब्त किया गया है। तीन हाईवा गाड़ी पर गंगा नदी से काटा गया बालू लदा हुआ था, जिसे चिमनी भट्ठा पर ले जाया जाना था। घोसवरी और मरांची थानों को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं घोसवरी थानेदार से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।

बता दें अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के आदेशों का उल्लंघन करने और पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है। घोसवरी थानाध्यक्ष को इस मामले में दोषी पाया गया है। उनकी लापरवाही को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के पास कार्रवाई की अनुशंसा भेजी जा रही है।

About Post Author

You may have missed