February 26, 2026

बाढ़ और पंडारक के मतदाताओं ने नये चेहरे पर किया विश्वास : मुखिया मीरा देवी चौथी जीती, जेल में रहकर विनोद यादव ने मारी, स्व. रामजनम यादव की पत्नी भी विजय

meera devi

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत 8वें चरण में बाढ़ और पंडारक प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव का परिणाम शुक्रवार की देर शाम आ गया है। यहां भी मतदाताओंं ने नये चेहरों को मौका दिया है। बता दें बिहार में 10 चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। अब तक 8 चरणों पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं और उन सभी के नतीजे भी आ चुके हैं। अब तक चुनाव नतीजे में देखा गया है कि मतदाताओं ने पंचायत में बदलाव के लिए अपना वोट दिया है। यहीं कारण है कि इस बार सबसे ज्यादा युवा व नये चेहरे चुनकर आए हैं, जो अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बाढ़ और पंडारक के चुनाव नतीजे इस प्रकार हैं- ढ़ीवर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी ‘रीमा देवी’ चुनाव जीत गई हैं, अपने प्रतिद्वंदी को 200 मतों से हराया है। इसी तरह रहिमापुर-रूपस पंचायत से मुखिया प्रत्याशी पचोला देवी जीती है। रैली पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शोभा देवी ने बाजी मारी है। इब्राहिमपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया मीरा देवी चौथी बार अपनी सीट बचाने में सफल रही। 368 मतों से विजयी घोषित हुई। भटगांव पंचायत से मुखिया प्रत्याशी ज्योति सक्सेना ने परचम लहराया है। परसामा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शंभू सिंह विजयी घोषित हुए है। धनामां-मुबारकपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गोपाल कुमार चुनाव जीते हैं। बाढ़ पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र से डॉ.अजय कुमार ‘विजय’ चुनाव जीते हैं। लेमुआबाद पंचायत से स्व. रामजनम यादव की पत्नी निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी निक्की देवी पुन: पंचायत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं तो एकडंगा पंचायत चुनाव की हुई रिकाउंटिंग में सुनैना देवी की जगह बेबी देवी ने 21 मतों से पराजित कर दिया है। सरकट्टी-सैदपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सोनू कुमार विजेता घोषित हुए हैं।
वहीं पंडारक पूर्वी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गोरे लाल विजयी घोषित किए गए हैं। पंडारक के दरबे भदौर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी नीतेश कुमार के सिर जीत का सेहरा सजा है। नवादा पंचायत से निवर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी शोभा देवी विजयी हुई हैं। शहरी पंचायत से जोगेंद्र सिंह उर्फ (जोगी मुखिया) ने विजयश्री का ताज पहना है। बेढ़ना पश्चिमी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दुर्गेश देवी ने बाजी मार ली है। डभामां पंचायत से निवर्तमान मुखिया रंजू देवी दोबारा मुखिया पद पर कब्जा जमाया है। पंडारक उत्तरी जिला परिषद क्षेत्र से री- काउंटिंग में आशा देवी की जगह रागिनी देवी विजयी घोषित की गई हैं। बिहारी बीघा पंचायत से रूबी देवी मुखिया पर विजयी हुई हैं। राणा बिगहा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शिवदयाल सिंह उर्फ (नागाजी) विजेता घोषित किए गए हैं। इन परिणामों में सबसे रोचक अगवानपुर पंचायत का था। जेल में रहते हुए प्रत्याशी विनोद यादव ने बाजी मार ली। पंडारक पश्चिमी पंचायत से भोला सिंह के करीबी रिश्तेदार रूबी देवी फिर मुखिया पद पर काबिज हुई हैं। बाढ़ पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सह प्रत्याशी विजय शंकर सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। खुशहाल चक पंचायत से पूर्व मुखिया की पत्नी कुमारी कुसुम लता मुखिया पद के लिए विजयी घोषित की गई और बेढ़ना पूर्वी पंचायत से निवर्तमान मुखिया राजकुमार यादव दोबारा चुनकर आए हैं।

You may have missed