बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार

बाढ़। सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सालिमपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही एएसपी के निर्देश पर सालिमपुर थानाध्यक्ष अनिल पांडे ने मंझौली गांव में तत्काल छापामारी की। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बारात के दौरान फायरिंग कर रहे एक शख्स को हिरासत में ले लिया। उसके पास से थ्री फिफ्टीन बोर की राइफल, 18 गोलियां और एक विंडोलिया बरामद किया गया है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खुसरूपुर निवासी महेश सिंह को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे थाना लाया गया। फायरिंग करने वाला व्यक्ति हथियार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके हथियार को ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष का कार्य काफी प्रशंसनीय रहा और उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की। हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया है। बारात के दौरान या दूसरे शुभ मौकों पर फायरिंग करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है।

About Post Author

You may have missed