भाजपा तकनीक का सहारा लेकर विरोधियों को परास्त करने में होगी सफल : नितिन नवीन

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली कर सीधा संवाद किया। पटना के बांकीपुर भाजपा विधायक नितिन नवीन ने मोदी सरकार 2.0 के उपलब्धियों से भरे एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डिजिटल मिडिया (इंटरनेट लाईव स्ट्रीमिंग) के जरिये बिहार में हुए जन संवाद कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का इंटरनेट पर लाईव स्ट्रीम प्रसारण यू-ट्यूब और फेसबुक पर किया गया, जिसे कम्प्यूटर, लैपटाप, स्मार्ट टेलीविजन के माध्यम से जुड़कर बांकीपुर विधानसभा के 10 मंडल अन्तर्गत सभी 63 शक्ति केंद्रो पर देखा गया। इसी क्रम में बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने जंक्शन मंडल फ्रेजर रोड स्थित बूथ संख्या 133,134 और 135 पर जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि लगभग दो लाख लोगों से रविवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली कर सीधा संवाद किया, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है और भाजपा तकनीक का सहारा लेकर अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन अभिषेक, युवा मोर्चा अध्यक्ष पटना महानगर अभिषेक बंटी, अक्षय, भाजपा चुनाव सेल के सह संयोजक संतलाल राय, शत्रुघ्न कर्ण, जंक्शन मंडल अध्यक्ष मनोज जी, महानगर मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार और आम जनता सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए श्री शाह के जन संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बने।

You may have missed