PATNA : बेउर में चोरों के हत्थे चढ़ें बैंक क्लर्क, सोने के जेवरात सहित पीतल के बर्तन लेकर फरार

पटना। राजधानी के बेउर इलाके में चोरों के एक गिरोह ने गुरुवार की देर रात बैंक क्लर्क के घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों ने घर में रखे गए सोने चांदी के जेवरात कीमती कपड़े पीतल के बर्तन सहित लगभग 15 लाख रुपए के अधिक से सामान ले उड़े। वही इस घटना के बाद शुक्रवार को बैंक क्लर्क विजय कुमार ने बेउर थाने में मामला दर्ज कराई है। वही विजय कुमार ने कहा कि फिलहाल वे आरा में BOI में क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं। बता दे की वे अपने पूरे परिवार के साथ पटना के गांधी मैदान स्थित बैंक कॉलोनी में रहते हैं। वही उन्होंने बताया कि बेउर थाना के जोरा कुआं के नजदीक अभी कुछ माह पूर्व नया मकान बनाया है और उस मकान में कभी-कभी आना-जाना करते थे। इस बीच शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली थी उनके घर में चोरी हुई है और घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है। आसपास के लोगों के सूचना के बाद जब वे बेऊर स्थित जोड़ा कुआं अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का अलमारी बक्सा टूटा पड़ा है और सभी सामान बिछड़े पड़े हैं। वही उन्होंने बताया कि घर के बक्से में रखे गए सोने की सिकड़ी, अंगूठी, मंगलसूत्र, कीमती कपड़ा, पीतल के बर्तन और कमरे में लगे पंखे सहित नगद रुपए चोरों के गिरोह ने चुरा लिया है। वही इस घटना के बाद उन्होंने शुक्रवार को बेऊर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed