बाढ़ग्रस्त इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले सीएम नीतीश कुमार,बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेंगे

पटना।प्रदेश में जारी करना महामारी के त्रासदी तथा बाढ़ के कहर का एक साथ सामना कर रही राज्य सरकार वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर यथासंभव बेहतर हालात पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले है।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना से हेलीकॉप्टर के द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए निकल चुके है।इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा पहुंचकर वहां बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उत्तरी तथा पूर्वी भाग में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बिहार के कई जिले बाढ़ से ग्रसित है।राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत अभियान चलाया जा रहा है।बावजूद इसके आम जनमानस बाढ़ के प्रकोप से बुरी तरह से प्रभावित है।प्रदेश में लाखों की आबादी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नारकीय जीवन जीने पर विवश हैं। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ राहत अभियान का कार्य जारी है।इधर कोरोना महामारी के कारण भी प्रदेश के हालात बिगड़े हुए हैं।ऐसे में लंबे समय से राजधानी पटना स्थित सीएम हाउस से हालात का जायजा लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बहुत दिनों के बाद हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले हैं।

You may have missed