February 22, 2026

बाढ़ : बदहाल सड़क का हो रहा है कायापलट, ग्रामीणों में हर्ष

बाढ़। अनुमंडल के पंडारक प्रखंड में पीडब्ल्यूडी के द्वारा बेहतर तरीके से सड़क निर्माण का काम युद्धस्तर पर जारी है। जिस सड़क पर चार पहिया वाहन को चलने में पलटने का खतरा बना रहता था, साथ ही जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे के कारण वाहन अक्सर उसमें फंस जाते थे, अब उक्त सड़क पर वाहन सरपट दौड़ेगी।
जानकारों के मुताबिक, 18 किलोमीटर के इस सड़क को पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के बेनुवा बसार से होते हुए घोसवारी प्रखंड को जोड़े जाने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। करीब 88 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने के साथ-साथ मोटी परत के साथ इसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान रख जा रहा है। जिसे देखकर ग्रामीण खुश नजर आ रहे हैं।

You may have missed