पटना जंक्शन से 6 महीने का बच्चा चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर, तलाश में जुटी पुलिस
पटना। जंक्शन से एक 6 महीने के बच्चे को अगवा कर लिया गया। घटना 23 अगस्त की है। पीड़िता की पहचान औरंगाबाद के हमीदनगर की रहने वाली रेणु कुमारी (20) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां काेटा-पटना एक्सप्रेस में उस युवक के साथ काेटा से सवार हुई थी। बोगी के अंदर उनकी मुलाकात एक अज्ञात शख्स (25) से हुई। सफर में बातचीत के दौरान युवक ने मित्रता और जान पहचान बढ़ाई। फिर दोनों सफर करने लगें। शाम में 7:30 बजे के वक्त ट्रेन पटना जंक्शन पर पहुंचीं। इसके बाद रेणु बच्चे को उस अज्ञात शख्स को सौंपकर प्लेटफॉर्म नंबर 10 के वेटिंग हॉल के शौचालय चली गई। जब 10 मिनट के बाद लौटी तो युवक बच्चे को लेकर वह शख्स फरार हो चुका था।स्टेशन के अंदर बाहर हर जगह खोजबीन की। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब युवक नहीं दिखा तो GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं युवक प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में बच्चे के साथ दिख रहा है। महिला के मुताबिक उसकी शादी 5 मई 2024 को डेहरी रोहतास के रहने वाले प्रेमचंद्र चौधरी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद प्रेमचंद्र चौधरी का निधन हो गया। जिनका परिवार मध्यप्रदेश के रामगढ़ में रहता है। महिला वहीं से अपने मायके उपहार थाना अंतर्गत हमीदनगर आ रही थी। जेनरल बॉगी में बैठी थी। कोटा के पास उसके बगल की सीट पर एक अज्ञात युवक आकर बैठ गया। ट्रेन खुलने के बाद से वो बच्चे को बार पुचकारने लगा। उसके साथ खेलने लगा। इसी बीच दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी युवक घटना के वक्त आसमानी रंग की शर्ट, जींस, सिर में टोपी और पैर में सैंडिल पहना था। पुलिस सूत्राें के अनुसार, स्टेशन और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उस युवक की तस्वीर कैद हाे गई है। रेणु काे जब उस महिला की तस्वीर दिखाई गई ताे उसने पहचान ली और पुलिस से कहा कि यह महिला भी उसी युवक के साथ मेरी सीट के बगल में काेटा में जनरल बाेगी में आकर बैठ गई थी। रास्ते में उस महिला के साथ साथ में खाना भी खाए थे। वह युवक और महिला बार-बार बच्चे काे गाेद में ले रही थी। यह बच्चे की चाेरी करने वाला गिराेह है। किसी भी अकेली महिला काे टारगेट करता है, जिसके पास बच्चा रहता है। काेटा स्टेशन पर चढ़ने के बाद ही दाेनाें ने बच्चे काे लेकर भागने की याेजना बना ली थी। पुलिस काे इस बात की आशंका है कि कहीं दाेनाें ने बच्चे काे किसी काे बेच न दिया हाे।


