January 27, 2026

PATNA : RJD ने मनायी बाबा साहब की पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद का शहादत दिवस

पटना। राजद कार्यालय में भारतीय संविधान निमार्ता एवं भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 65वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद का शहादत दिवस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि डॉ. अम्बेदकर सिर्फ भारतीय संविधान निर्मार्ता ही नहीं थे अपितु राष्ट्र निर्माता भी थे। वे छुआछुत और सामाजिक विषमता के खिलाफ आवाज बुलंद की। शोषणविहीन और समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे। आज दलितों का जो थोड़ा बहुत उत्थान हुआ है, उन्हीं की देन है। वहीं श्री सिंह ने 6 दिसम्बर, 1992 को आज ही के दिन बाबरी मस्जिद के विध्वंश पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। शहादत दिवस पर दो मिनट का मौन रखा गया। बाबा साहब भारतीय संविधान में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेको धाराओं का समावेश किया।
इस अवसर पर डॉ. अम्बेदकर के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, श्याम रजक, विधायक राजवंशी महतो, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, डॉ. अनवर आलम, आजाद गांधी, एजाज अहमद, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निर्भय अम्बेदकर, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, संजय यादव, भाई अरूण कुमार, बल्ली यादव, धमेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार ठाकुर, शंभू राय, जेम्स कुमार यादव, चांदनी सिंह, शारदा यादव, मुन्नी देवी, सुनीता सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may have missed