February 22, 2026

बाढ़वासियों का राहत : अनुमंडल अस्पताल में होगा नेत्र और डेंटल के मरीजों का इलाज

अनुमंडल अस्पताल में होगा नेत्र और डेंटल के मरीजों का इलाज
बाढ़। बाढ़वासियों के लिए राहत वाली खबर है। पटना के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही आंख और दांत का इलाज संभव हो सकेगा, इसके लिए तैयारी की जा रही है। अनुमंडलीय अस्पताल में लंबे समय से आंख और दांत के मरीजों का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था लेकिन हाल के दिनों में दोनों विभाग के डॉक्टर की तैनाती हो जाने के बाद डॉ. नवीन चंद्र आंख का इलाज करेंगे और डॉ. लता प्रभा दांत का इलाज करने का काम करेगी। अस्पताल के बड़ा बाबू कमल नयन ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है। सारे उपकरण तैयार हैं। अनुमंडल के लोगों को अब आंख और दांत के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना होगा।

दो दर्जन महिलाओं का हुआ बंध्याकरण का आपरेशन
बाढ़। अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को 24 महिलाओं का सफल बंध्याकरण आॅपरेशन किया गया। अस्पताल में तैनात डॉ. उषा रानी और अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने महिलाओं का आॅपरेशन किया, हालांकि 30 महिलाओं का आॅपरेशन होना था लेकिन कुछ महिलाओं का जांच रिपोर्ट सही नहीं आने के कारण आॅपरेशन से वंचित किया गया और आवश्यक सलाह देते हुए घर जाने को कहा गया। आॅपरेशन होने वाली महिलाओं को अस्पताल में ही रखकर लगातार उनकी सेहत पर ध्यान रखी जा रही है।

You may have missed